प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ ने निकाली रैली
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के दर्जनों गांवो में किया जन संपर्क


जनपद सिद्धार्थनगर सोमवार को सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री के द्वारा स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्त्ताओं नें रैली निकाल लोगो से कार्यक्रम में पहुंचाने की अपील की।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे रैली का शुभारंभ धनोहरी से मन्नीजोत बिजवार बढ़ई, खुरपहवा, बुढ़ियाटायर, भरवठिया मुस्तहकम, पिकौरा, पेंड़रियाजीत, सेखुई गोबर्धन, अंदुआ शनिचरा होते हुए पुनः धनोहरी में समापन किया गया।इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष लाल जी शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन के साथ मेडिकल कालेज का लोकार्पण हम सब के लिए गौरव की बात है। आम जनमानस से निवेदन भी किया गया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंच कर साक्षी बन कार्यक्रम को सफल बनाएं।इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष लालजी शुक्ला,
शत्रुघ्न मिश्रा,राजेश यादव,हीरालाल,सूरज शुक्ला,संदीप गौतम,गोविंद प्रसाद मिश्र,बलराम सोनी,धीरज मौर्या,विशाल पांण्डेय, प्रेम प्रकाश,लवकुश शुक्ला,विवेक सिंह,रमेश गुप्ता,सत्या मिश्रा,अजय चौधरी,अनिल पांण्डेय,दिनेश तिवारी छोटू,शिव वर्मा दद्दन,गुड्डू तिवारी, दिनेश वर्मा,धर्मराज वर्मा,जगदीश वर्मा,रामवृक्ष,राजमन पांण्डेय, राममणि चौधरी,देवी प्रसाद मिश्र, लौटन,धर्मिष्ठ पांण्डेय,घनश्याम पांण्डेय,प्रदीप दूवे,सुरेन्द्र गुप्ता,सुरेन्द्र पांण्डेय,पिंटू पांण्डेय,जितेन्द्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।




