
रिपोर्ट :- उज्जवल कुमार साहा
साहिबगंज। आज दिनांक 11 फरवरी 2026 ,दिन बुधवार को NDRF टीम द्वारा राजमहल प्रखंड के घाट जमनी, मोकिमपुर, के संयुक्त रूप से सरकंडा उच्च विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

इंस्पेक्टर रणधीर कुमार , सहित अन्य NDRF के जवान ने सभी बच्चों और आम जन के बीच आकस्मिक घटना होने पर गम्भीर चोट लगने पर रक्त स्राव को रोकने की विधि, CPR हृदय गति को पुनः चालू करने की विधि, घरेलू समान से निर्मित तैरने की यंत्र सहित अन्य पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान बीपीओ गगन बापू, प्रधानाचार्य श्याम चौरसिया, मुखिया मुकीमपुर सुनीता मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि गदाई महराजपुर दियारा संजय मंडल, रोजगार सेवक सहित अन्य शिक्षक सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5

