
रिपोर्ट :- रमेश यादव बाराबंकी।
त्रिवेदीगंज,बाराबंकी।क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया है,इस बार 15 हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात उठा ले गए शातिर चोर।
मामला लोनी कटरा थाना क्षेत्र के तेजवापुर सरैया गांव का है। जहां रणवीर वर्मा के घर में बीती रात चोरी हुई। चोर पीछे की एयर खिड़की तोड़कर घर में दाखिल होकर घटना को अंजाम दिए।
रणवीर वर्मा के मुताबिक रात करीब 3 बजे की यह घटना है। चोरों ने कमरे की अलमारी तोड़कर 15 हजार रुपए नगद और करीब 5 लाख रुपए के सोने के जेवरात चुरा लिए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। सुबह जब चोरी का पता चला तो घर की महिलाएं रोने लगीं।
थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
आपको बताते चले कि इससे पहले भी गांव के राजेश तिवारी के घर से चोर लाखों रुपए के जेवरात चुरा ले गए थे। पुलिस अभी तक पिछली चोरी का खुलासा भी नहीं कर पाई की चोरों ने फिर घटना को अंजाम दे दिया।




