
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। इमरजेंसी में सबसे भयावह यातना झेलने वाले मध्य प्रदेश के प्रखर समाजवादी चिन्तक, समाजवादी विचारों के दृढ़ पैरोकार, जनसंघर्षों के सूत्रधार और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संयोजक रघु ठाकुर के जीवन के 80 वसंत पूरे होने और आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर 10 जून को गांधी भवन में पूर्वाह्न 10 बजे सभा का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजक राजनाथ शर्मा ने बताया कि रघु ठाकुर समाजवादी आन्दोलन दूसरी पीढ़ी के खांटी समाजवादी चिन्तक है। श्री ठाकुर के सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों पर केन्द्रित ‘‘रघु ठाकुर-विचार और वैचारिकी के आठ दशक” विषयक विचार संगोष्ठी का आयोजित होगी। जिसके मुख्य वक्ता रघु ठाकुर होंगे और सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक सरवर अली खान करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप, आप सांसद संजय सिंह, समाजवादी अध्येता नवीन चन्द्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार आनंद वर्द्धन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह, समाजसेवी मो उमैर किदवाई, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव, लोकतंत्र रक्षक सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, रामसेवक यादव समेत कई प्रमुख राजनेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिवक्ता और प्रबुद्धजन मौजूद रहेंगे।




