संसद से पास हुआ विधेयक वक्फ़ कानून वर्ष 2025 में मुसलमानों की जिन्दगी में बहार लाएगा।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। संसद से पास हुआ विधेयक वक्फ़ कानून वर्ष 2025 में मुसलमानों की जिन्दगी में बहार लाएगा। ये बात भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा कासिम ने दरहारा में सैकड़ों मुसलमानों को सम्बोधित करते हुए कहा। श्री कासिम ने आगे कहा कि मोदी सरकार मुसलमानों को हर योजना में लाभ दे रही है। सरकार ये वक्फ़ कानून के जरिये मुसलमानों को मजबूत करने की दृष्टि से बनाया है जबकि विपक्ष कह रहा है कि मुसलमानों की इतनी चिंता भाजपा क्यों कर रही है। विपक्ष को जवाब देते हुए श्री कासिम ने कहा जिस देश का इतना बड़ा तपका शिक्षित नहीं होगा तो हमारा देश विकसित देश नहीं बन पायेगा। इसलिए मोदी और योगी सरकार मुसलमानों को विकास की मुख्य धारा में लाने का प्रयास कर रहें है।

आज मीटिंग का संचालन मक्की अंसारी ने किया, अध्यक्ष्ता मो0 खलील अंसारी ने की, आयोजक मो0 अल्ताफ रहे, अब्बास अली मो0 तौफीक, मो0 मुजीब, नूरेअमन, मो0 अहमद, चाँद बादशाह, जुबैर अहमद खान, ताहीर किदवई, सरस श्रीवास्तव के साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




