
रिपोर्ट :- रमेश यादव
बाराबंकी। रामनगर विधानसभा 267 के क्षेत्र में ग्राम अशोकपुर में 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और ग्रामीणों के साथ मिलकर संविधान के बारे में और बाबा साहब के बारे में बताया युवाओं को बाबा साहब के द्वारा लिखे गए संविधान के बारे में जागरूक किया गया साथ में सभी ग्रामीणों को उनके हक अधिकारों के बारे में बताया गया। सबको भीमराव अंबेडकर जी के कार्यों के बारे में और संविधान के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर रामनगर तहसील से पत्रकार विकास यादव युवा समाजसेवी सुधीर वर्मा युवा नेता पंकज कुमार आदि लोग उपस्थित रहे बाबा साहब अमर रहे।




