Advertisement
सीतापुर
Trending

(सीतापुर) लोकसभा सांसद राकेश राठौर पर शादी का झाँसा व राजनैतिक कैरियर की सहायता देने के आश्वासन के नाम पर पीड़िता ने बलात्कार का लगाया आरोप।

 

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)

सीतापुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की निवासिनी एक पीड़िता द्वारा दिनांक 15.01.2025 को पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि श्री राकेश राठौर, मा० सांसद लोकसभा (सीतापुर) के द्वारा पिछले 04 वर्षों से शादी का झाँसा तथा राजनैतिक कैरियर की सहायता देने के आश्वासन के नाम पर पीड़िता का बलात्कार किया जा रहा है। पीड़िता द्वारा अपने कथन के समर्थन में इलेक्ट्रानिक साक्ष्य तथा कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध करायी गयी है। पीड़िता द्वारा यह भी बताया गया कि आरोपी द्वारा पीड़िता को लगातार धमकियों भी दी जा रही हैं। पीड़िता तथा आरोपी सजातीय हैं।

उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली नगर, सीतापुर में अभियोग संख्याः 16/2025 दिनांक 17.01.2025 को कायम किया गया। उक्त अभियोग बी०एन०एस० धारा 64 (आई०पी०सी० धारा 376), बी0एन0एस0 351 (3), बी0एन0एस0 127 (2) के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा विवेचना के कम में अभी तक इलेक्ट्रानिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही एवं पीड़िता का मेडिकल तथा माननीय न्यायाधीश के समक्ष धारा 183 बी०एन०एस०एस० (सी०आर०पी०सी० धारा 164) के अन्तर्गत बयान दर्ज किया गया है। माननीय न्यायाधीश के समक्ष पीडिता द्वारा अपने बयान में घटना की पुष्टि की गयी है। अन्य साक्ष्य संकलन की कार्यवाही प्रचलित है। शीघ्र ही अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण की जायेगी। पुलिस द्वारा पीड़िता को उचित सुरक्षा भी उपलब्ध करायी गयी है।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button