थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने महिला हत्याकाण्ड का 10 घण्टे के अन्दर यफल अनावरण अभियुक्त गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। वादी राजू पुत्र प्यारे लाल निवासी लहसी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी द्वारा तहरीर दिया गया कि दिनांक 28.12.2024 को समय करीब सायं 04.00 बजे, उसकी भाभी मीना कुमारी पत्नी स्व० परशुराम का शव घर के पास ही खेत में पड़ा मिला, जिनकी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला काट कर हत्या कर दी गई है। उक्त सूचना के आधार पर थाना फतेहपुर पर मुकदमा संख्या- 1096/2024 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। डॉग स्क्वाड व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।
पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा व मैनुअल इंटेलीजेंस की मदद से घटना का सफल अनावरण करते हुए आज दिनांक 29.12.2024 को अभियुक्त यर्वेश वर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रमाद निवासी ग्राम लहसी थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को बेलहरा नहर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे निशांदेही से आलाकत्ल एक चाकू बरामद किया गया एवं अभियोग में धारा 3(2) (v) एससी एसटी की बढ़ोत्तरी की गई।
पूछताछ एवं जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त, मृतका से फोन पर बात-चीत करता था व मृतका ने अभियुक्त से रुपये भी उधार ले रखे थे, अभियुक्त द्वारा फोन किए जाने से परेशान होकर मृतका ने अभियुक्त के नम्बर को ब्लाक कर दिया व गांव में भी उसकी बुराई करती थी। अभियुक्त ने इन बातों से क्रोध में आकर मृतका की हत्या किए जाने की योजना बनाई तथा जब मृतका खेत में शौच के लिए गयी तो वहां पर पूर्व से ही मौजूद अभियुक्त सर्वेश द्वारा मौका पाकर मीना कुमारी पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया।




