Advertisement
उप राष्ट्रपति सचिवालयभारत

राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने सांसदों से जनता के विश्वास और अपेक्षाओं का सम्मान करने का आग्रह किया

राज्‍यसभा के सभापति ने सदस्यों से जवाबदेही और आत्मनिरीक्षण का आह्वान किया

रिपोर्ट:-शमीम 

राज्‍यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में संसदीय कार्यवाही में जारी व्यवधानों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा,

“माननीय सदस्यगण,

दुनिया हमारे लोकतंत्र को देखती है, फिर भी हम अपने आचरण से अपने नागरिकों को निराश करते हैं। ये संसदीय व्यवधान जनता के विश्वास और अपेक्षाओं का मजाक उड़ाते हैं। परिश्रम के साथ सेवा करने के हमारे मौलिक कर्तव्यों की उपेक्षा की जा रही है।

जहां तर्कसंगत संवाद होना चाहिए, वहां हम केवल अराजकता देख रहे हैं। मैं हर सांसद से, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, अपने विवेक का आत्‍मनिरीक्षण करने का आग्रह करता हूं।

सम्‍पूर्ण मानवता के छठे हिस्से के रूप में हमारे लोकतंत्र के नागरिक इस तरह की स्थिति से बेहतर आचरण देखने के हकदार हैं।

विज्ञापन

हम उन बहुमूल्य अवसरों को खो देते हैं जो हमारे लोगों की भलाई के लिए काम आ सकते हैं।

विज्ञापन 2

मुझे आशा है कि सदस्यगण गंभीरता से आत्मनिरीक्षण करेंगे और नागरिक अपनी जिम्‍मेदारियों का पालन करेंगे।

विज्ञापन 3

ये पवित्र सदन ऐसे आचरण की उम्‍मीद रखता है जो हमारी शपथ का सम्मान करता हो न कि सदन की गरिमा को धूमिल करता हो।”

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button