Advertisement
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालयभारत

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और इसके सार्वजनिक उपक्रमों/संस्थानों में विशेष अभियान 4.0

रिपोर्ट:-शमीम 

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 तक सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 4.0 शुरू किया है। एससीडीपीएम 4.0 को नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के साथ-साथ इसके दो सार्वजनिक उपक्रमों (सीपीएसयू) भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) और भारतीय सौर ऊर्जा निगम लिमिटेड (एसईसीआई) और तीन स्वायत्त संस्थानों राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई), राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (एनआईडब्ल्यूई) और सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय जैव ऊर्जा संस्थान (एसएसएस-एनआईबीई) में लागू किया गया है।

विशेष अभियान 4.0 के अंतर्गत 26.09.2024 को अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नई दिल्ली,  10.10.2024 को एनआईएसई परिसर, गुरुग्राम, 14.10.2024 को एनआईडब्ल्यूई परिसर चेन्नई तथा 17.10.2024 को एनआईबीई परिसर, कपूरथला में रिकॉर्ड प्रबंधन (अध्याय 10) पर केंद्रीय सचिवालय कार्यालय प्रक्रिया मैनुअल (सीएसएमओपी) प्रावधानों, वीआईपी संदर्भों का जवाब देने की समयसीमा तथा जीएफआर, सार्वजनिक अभिलेख अधिनियम और अभिलेख प्रतिधारण अनुसूचियों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।

इस दौरान कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, पुराने रिकॉर्डों, स्टेशनरी आदि की छंटाई करने तथा माननीय सांसदों, संसदीय आश्वासनों, लोक शिकायतों, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भों,  रिकॉर्ड प्रबंधन, साफ-सफाई और कार्यालय में कचरे का निपटारा, नियमों/प्रक्रियाओं को आसान बनाने और कार्यालयों में स्थान खाली कराकर उसका उपयोग करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेष अभियान 4.0 के कार्यान्वयन चरण के दौरान 2 से 31 अक्टूबर, 2024 तक विभिन्न उपलब्धियां इस प्रकार हैं: –

 

  • इस अवधि में निम्नलिखित श्रेणियों में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किए गए हैं:
  1. सांसद संदर्भ;
  2. राज्य सरकारों के संदर्भ;
  3. लोक शिकायतें;
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) संदर्भ;
  5. लोक शिकायत अपील;
  6. फाइलों की समीक्षा;
  7. ई-फाइलों की समीक्षा;
  8. स्वच्छता अभियानों की संख्या
  • 1631 फाइलों और 581 ई-फाइलों की समीक्षा की गई।
  • कचरा निपटारा के माध्यम से 4,60,788/- रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।
  • कचरा निपटारा और फाइलों की छंटाई से लगभग 800 वर्ग फीट जगह खाली हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button