
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। सतरिख स्थित टी.आर.सी.लॉ.कॉलेज मे दिनांक 24.06.2024 को न्यू सिथेंटिक जिम बाराबंकी के सहयोग से पहली बार वेटलिफि्ंटग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त खिलाड़ी निर्णायक मंडल के सदस्य रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेज की टीमें सम्मिलित रही जिसमें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभागी रहे। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री अंकुर माथुर, मैनेजर, बालाजी का बचपन व कॉलेज के प्राचार्य डा. अश्वनी कुमार गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

प्रतियोगिता कुल तीन राउण्ड की हुयी जिसमें विभिन्न चरणों मे खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता मे साठ किलोग्राम भार वर्ग मे चंदन ने 195 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया एवं इसी वर्ग मे आर्यन तथा संदीप ने क्रमशः 190 तथा 180 किलोग्राम भार उठाते हुये रजत पदक और कांस्यपदक प्राप्त किया। 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतीक गुप्ता ने स्वर्णपदक तथा अफ्फाक और प्रखर ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किये। 80 किलोग्राम भार वर्ग मे मृदुल सागर ने स्वर्ण पदक तथा नरेन्द्र यादव और नितिन ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। 90 किलोग्राम भार वर्ग में दीपक सिंह ने स्वर्ण पदक तथा आदित्य और आलोक तिवारी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 किलोग्राम भार वर्ग मे प्रतीक कश्यप ने स्वर्ण पदक तथा नैतिक गुप्ता और आयुष अवस्थी ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक प्राप्त किया। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को कॉलेज द्वारा 1000/- का नकद पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत मे कॉलेज के प्रबंधक डा. सुजीत चतुर्वेदी द्वारा मुख्य अतिथि एवं जिम ट्रेनर रवि द्विवेदी को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिहन् भेंट कर धन्यवाद् ज्ञापित किया। प्रतियोगित में खेल समन्वयक शिवम शर्मा, कॉलेज के प्रवक्तागण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



