उप राष्ट्रपति सचिवालयभारत
उपराष्ट्रपति 12 नवंबर को उज्जैन जाएंगे
उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह को संबोधित करेंगे उपराष्ट्रपति
रिपोर्ट:-शमीम
भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 12 नवंबर को उज्जैन (मध्य-प्रदेश) के एक दिवसीय दौरे पर जाएंगे। अपने इस दौरे पर उपराष्ट्रपति बतौर मुख्य अतिथि उज्जैन स्थित कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।


