कनाडा में रहने वाली गर्लफ्रेण्ड को महंगे उपहार देने के लिए पीएनबी बैंक में चोरी का किया प्रयास।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना कोतवाली नगर पर छाया चौराहा पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबन्धक सोनू दीक्षित पुत्र रामबाबू दीक्षित निवासी इन्दिरा मार्केट निकट छाया चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी द्वारा सूचना दिया गया कि दिनांक-30.10.2024 से त्योहार के दृष्टिगत अवकाश के उपरान्त आज दिनांक 04.11.2024 को बैंक खुलने पर अपनी शाखा पर आया तो पाया कि बैंक का मेन गेट टूटा व खुला हुआ है व अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर तत्काल मुकदमा संख्या 992/2024 धारा 331(4)/305/62 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
उच्चाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व मौके पर डॉग स्क्वाड व फॉरेन्सिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना का अनावरण एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री सुमित त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर श्री हर्षित चौहान के नेतृत्व में चार पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश दिये गये।
इसी क्रम में आज दिनांक 04.11.2024 को स्वाट सर्विलांस एवं थाना कोतवाली नगर की समन्वित प्रयास के परिणामस्वरूप लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन के उपरान्त अभियुक्त का एक वीडियो फुटेज प्राप्त हुआ, जिसे टेक्निकल ऐप के माध्यम से उसके चेहरे को स्पष्ट कर अभियुक्त की पहचान शाहिद खान उर्फ अब्दुल समद पुत्र फिरोज खान निवासी मोहल्ला बेगमगंज थाना कोतवाली नगर जनपद बारांबकी के रूप में की गयी जिसको 03 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार बरामद किया गया।
पूछताछ से ज्ञात हुआ कि अभियुक्त शाहिद खान उपरोक्त की तीन गर्लफ्रेण्ड हैं, जिनमें से एक इंस्टाग्राम के माध्यम से मिली थी जो कनाडा में रहती है। चैटिंग के माध्यम से दोनों में प्रेम सम्बन्ध प्रगाढ हो गये जिसको इम्प्रेस करने हेतु महंगे उपहार देने के लिए अभियुक्त को रूपयों की आवश्यकता थी। दिनांक 30.10.2024 को बैंक के बाहर स्थित दुकान पर बैठकर रेकी करने के दौरान उसे विश्वास हुआ कि बैंक में काफी रूपये है, एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत बैंक कई दिन बन्द भी रहेगें। दिनांक 31.10.2024 की रात्रि को बैंक के मेन गेट के ताले को तोड़ने का प्रयास किया गया न टूटने पर ग्राइंडर का प्रयोग किया गया किन्तु असफल रहा।




