Advertisement
बाराबंकी

जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक।

 

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)

बाराबंकी। 01 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डी०आर०डी०ए० गांधी सभागार, बाराबंकी में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग की विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में 01 जुलाई 2023 से 08 जुलाई 2023 तक विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धि की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि माइक्रो प्लान को सभी विभाग फाॅलो करें और अभियान का गंभीरता के साथ सम्पन्न कराये। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया गया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के समस्त नोडल अधिकारी पूर्व की भाँति अपने सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य का मूल्यांकन/ भ्रमण करेगें। नगरीय निकायों व ग्रामीण क्षेत्र में संचारी रोग की रोकथाम तथा साफ सफाई शुद्ध पेयजल, जल निकासी, जलाशयों एवं नालियों की नियमित सफाई व्यक्तिगत स्वच्छता खुली नालियों के ढकने की व्यवस्था, जल भराव, सड़कों के किनारे उगी वनस्पतियों को हटवाने, खुले में शौच, आदि पर संवेदीकरण किये जायें। उन्होंने अभियान से सम्बन्धित कार्यो में कम प्रगति पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ व एडीओ पंचायत बनीकोडर, दरियाबाद, निन्दूरा, बंकी, रामनगर, सूरतगंज का स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभाग विगत वर्ष की भांति निर्धारित प्रारूप पर रिर्पोटिंग प्रेषित करेंगे। विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के समस्त नोडल अधिकारी पूर्व की भांति अपने सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य का मूल्यांकन/भ्रमण करेंगे व अपनी आख्या छायाचित्र सहित प्रेषित करेंगे।

विज्ञापन 3

इस बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पिछढ़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, प्रतिनिधि यूनीसेफ, डब्ल्यू एचओ प्रतिनिधि, जिला कृषि अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त अधिशाषी अधिकारी, समस्त एमओआईसी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन 4

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button