सेवानिवृत्त व बुजुर्ग मतदाताओं को सुन्दरकाण्ड की प्रति प्रदान की गयी।

रिपोर्ट:-शिवा वर्मा।
जनपद के श्री सरस्वती जयंती इंटर कॉलेज त्रिवेदीगंज में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत सेवानिवृत्त व बुजुर्ग मतदाताओं को सुन्दरकाण्ड की प्रति प्रदान की गयी। इस दौरान बताया गया कि नये युवा मतदाता जो 18 वर्ष पूर्ण कर चुके है वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराते हुये अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान आयोग द्वारा 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान जारी है जिसके तहत मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान की तिथियां 21 एवं 27 नवम्बर निर्धारित की गई है। इस दौरान सभी बीएलओ बूथ पर मतदाताओं का नाम जोड़ने, संशोधित करने और मृतकों का नाम विलुप्त करने का कार्य करेगें। मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम को सम्मिलित करने के लिए फार्म-6, किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के लिए।
फार्म-6ए, निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित कराने के लिये फार्म-7, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों की शुद्धि के लिये फॉर्म-8 तथा एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8ए भरकर सम्बन्धित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।




