उप राष्ट्रपति सचिवालय
उपराष्ट्रपति 25 सितंबर, 2024 को सीकर, राजस्थान का दौरा करेंगे
उपराष्ट्रपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय, सीकर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण करेंगे
उपराष्ट्रपति “पंडित दीनदयाल उपाध्याय समिति उद्यान” का उद्घाटन करेंगे
रिपोर्ट:-शमीम
उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 25 सितंबर, 2024 को सीकर, राजस्थान का दौरा करेंगे।
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान श्री धनखड़ सीकर के पंडित दीन दयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में उनके 108वें जन्मदिवस पर “पंडित दीन दयाल उपाध्याय” की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
सीकर में श्री धनखड़ “पंडित दीन दयाल उपाध्याय समिति उद्यान” का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन

