
हत्या की घटना कारित करने वाली अभियुक्ता व अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार-
रिपोर्ट :- रविंद्र कुमार शुक्ला
रायबरेली। थाना डलमऊ पर ग्राम तिवारी का पुरवा मजरे रामपुर बरारा थाना डलमऊ क्षेत्र में एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई थी। थाना डलमऊ पुलिस/फील्ड यूनिट द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं साक्ष्य संकलन कर मृतक रामदेव पुत्र राम जियावन निवासी ग्राम कपूरपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट/तहरीर के आधार पर थाना डलमऊ पर मुकदमा अपराध संख्या 99/26 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम 1. रेनू 2. अजीम अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्री रवि कुमार पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने तथा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 14.05.2026 को थाना डलमऊ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रामपुर बरारा अण्डरपास से मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अजीम पुत्र बकरीदी निवासी कपूरपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली व अभियुक्ता रेनू पत्नी स्व० रामदेव निवासिनी ग्राम तिवारी का पुरवा मजरे रामपुर बरारा थाना डलमऊ जनपद रायबरेली (मृतक की पत्नी) को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
पूछताछ का विवरणः- पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके रेनू पत्नी रामदेव के साथ पिछले 3-4 वर्षों से संबंध थे। दिनांक 12.05.2026 को दोनों ने रामदेव की हत्या की योजना बनाई। रात्रि में अभियुक्त गांव के पास खेत में छिप गया तथा रेनू अपने पति रामदेव को शौच के बहाने खेत की ओर लेकर आई, जहां अभियुक्त ने अंगोछे से गला दबाया तथा रेनू ने सहयोग किया। घटना के बाद अभियुक्त अपने गांव चला गया। अभियुक्त ने बताया कि पुलिस द्वारा तलाश किए जाने की जानकारी होने पर वह रेनू से मिलने व कहीं बाहर जाने की फिराक में था, तभी आप द्वारा पकड़ लिया गया।




