
समित अवस्थी मंडल संपादक
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक-17.01.2023 को थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-421/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित व 20,000/-रुपये के इनामियां अपराधी सुबराती बंजारा पुत्र मो0 आलम निवासी दिलावलगढ मजरे आजादपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध बाराबंकी में कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20,000/-रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
सुबराती बंजारा पुत्र मो0 आलम निवासी दिलावलगढ मजरे आजादपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
आपराधिक इतिहास-
सुबराती बंजारा पुत्र मो0 आलम निवासी दिलावलगढ मजरे आजादपुर थाना शिवरतनगंज जनपद अमेठी
1. मु0अ0सं0 104/19 धारा 307 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0 105/19 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनिमय व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419/420 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0-421/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बारांबकी




