
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। दिनांक 03.08.2024 को वादी मुरारी लाल पुत्र स्व० नीबूलाल निवासी ग्राम नयापुरवा थाना जहाँगीराबाद जनपद बाराबंकी द्वारा थाना जहांगीराबाद पर सूचना दी गई कि उनके लड़के आनन्द कुमार को राकेश निषाद निवासी उपरोक्त द्वारा अपने अन्य चार साथियों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी है।
उक्त सूचना पर थाना जहांगीराबाद पर मुकदमा संख्या 224/2024 धारा 103(1)/351(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 बनाम राकेश निषाद एवं चार अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा घटना से सम्बन्धित समस्त पहलुओं की जांच कर अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये। इसी क्रम में थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04.08.2024 को हत्याभियुक्त राकेश कुमार पुत्र गौरी शंकर निवासी ग्राम नयापुरवा मजरे मोहिद्दीनपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी को कादिरपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त की कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल डिस्कवर UP41U1290 व निशादेही पर घटनास्थल से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल 02 लोहे की रॉड, एक मोबाइल बरामद किया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि मृतक आनन्द कुमार का अभियुक्त राकेश कुमार की भतीजी वन्दना से प्रेम प्रसंग था जिसकी वजह से राकेश कुमार मृतक से रंजिश रखता था। इसी कारण अभियुक्त राकेश कुमार ने दिनांक 03/08/2024 को अपने अन्य 04 साथियों के साथ मिलकर आनन्द कुमार की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी।



