“पंचायत आंगन की” शूटिंग शुरू अभिनेता निरहुआ व अभिनेत्री खुशी सिंह एवं मैत्री बाबा को लेकर बन रही है फिल्म।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। जनपद के विभिन्न स्थानों पर सुमन टॉकीज के बैनर तले हिन्दी फिल्म ”पंचायत आंगन की” शूटिंग आज बृहस्पतिवार को जनपद के हसनापुर के किन्हौली गांव में प्रारंभ की गई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जोन्न मधु सिंह एवं विशिष्ट अतितिथि ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, सभासद एवं अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह ”ज्ञानू“ तथा फिल्म के कलाकारों की उपस्थिति में भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना कर के प्रारंभ किया गया, तत्पश्चात फीता काटकर मुहूर्त शॉट फिल्माया गया।

फिल्म के कार्यकारी निर्माता जनपद के राहुल सिंह चंदेल ने बताया जनपद के विभिन्न स्थानों पर पूरे अगस्त माह तक शूटिंग चलेगी। फिल्म ”पंचायत आंगन की“ में प्रसिद्ध स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, अभिनेत्री खुशी सिंह व मैत्री बावा मुख्य भूमिका में है।
प्रसिद्ध कॉमेडियन मनोज सिंह टाइगर, सुशील सिंह, राहुल सिंह चंदेल भी अहम भूमिका में रहेंगे। कैमरामैन फिरोज खान इस पूरी फिल्म को अपने कैमरे में कैद करने का कार्य करेंगे। फिल्म की शूटिंग में मुख्य रूप से क्रिएटिव प्रोड्यूसर प्रिवेंद्र सिंह ”पिंकुल“ सभासद एवं अभिनेता देवेंद्र प्रताप सिंह “ज्ञानू” ने हिस्सा लिया। शूटिंग देखने को गांव में भारी मात्रा में लोग उमर पड़े।




