
रिपोर्ट :- नीरज शर्मा
रायबरेली। थाना गदागंज पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बांसी रिहायक मोड पर नया पुरवा रोड वहद ग्राम अम्बारा मथई अभियुक्तगण 1. अनुराग सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह निवासी खजुरी थाना गदांगंज जनपद रायबरेली 2. अभिषेक सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी खजुरी थाना गदागंज जनपद रायबरेली को 01 पिस्टल देशी 32 बोर व 03 जिंदा कारतूस 32 बोर के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध थाना गदागंज पर मुकदमा संख्या-0097/2026 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट अभियोग पंजीकृत कर थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।




