#Gonda चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 08 बोगियां पटरी से उतरने से भीषण हादसा।


रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
उत्तर प्रदेश।-गोण्डा में गुरुवार दोपहर चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की 08 बोगियां पटरी से उतरने से भीषण हादसा। हादसे में 04 यात्रियों की मौत की खबर आ रही है तो वही तीन दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। ज्यादातर घायल यात्री AC कोच के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद यात्री खिड़की के कांच तोड़कर किसी तरह बाहर कूदे।
चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन बृहस्पतिवार की दोपहर गोंडा रेलवे स्टेशन से छूटने के बाद
करीब 3.45 पर गोंडा- गोरखपुर रेलखंड के मोतीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी।
मोतीगंज-झिलाही रेलवे स्टेशन के मध्य पिकौरा कोयरीपुर गांव के पास रेल के 08 डिब्बे पटरी से उतर गए।
रेल हादसे के बाद कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर
प्रशासन व पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। गोण्डा जिलाधिकारी डॉ. नेहा शर्मा ने बताया कि
दुर्घटना में ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गये और अब तक चार लोगों की मौत की सूचना है।
उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्य जारी है व सभी मृतकों और घायलों को बाहर निकाला जा चुका है।

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के CPRO पंकज कुमार ने बताया- लोको पायलट ने एक्सीडेंट के पहले तेज़ धमाके की आवाज सुनी थी। जिससे यह आशंका खड़ी हो रही कि ट्रेन हादसे का शिकार हुई है या इसके पीछे कोई साज़िश है। इसका पता लगाने के लिए दुर्घटना की जांच उत्तर प्रदेश ATS को सौंपी गई है। ATS की टीम आज ही हादसे की साइट पर पहुंच रही है। वही, रेल मंत्रालय ने मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया है। गंभीर घायलों को ढाई लाख व मामूली घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। साथ ही मामले की हाई-लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं। गोंडा रेल हादसे के बाद यूपी शासन की तरफ से यात्रियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

लखनऊ- 8957409292 गोंडा- 8957400965
इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं –
कमर्शियल कंट्रोल:-9957555984
फरकाटिंग (एफकेजी):- 9957555966
मरियानी (एमएक्सएन):- 6001882410
सिमलगुरी (एसएलजीआर):- 8789543798
तिनसुकिया (एनटीएसके):- 9957555959
डिब्रूगढ़ (डीबीआरजी):- 99575559601




