बाराबंकी
Trending
उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2023′ से सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चैयरमैन व आंनद विहार कान्वेंट इंटर कालेज के निदेशक शैलेन्द्र सिंह को संस्था के जरिए चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान देने के लिए राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान 2023’ से सम्मानित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
लखनऊ स्थित राजभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के हाथों सम्मानित होकर बाराबंकी पहुंचे शैलेन्द्र सिंह का आनन्द विहार इंटर कालेज के शिक्षकों व छात्र छात्राओं द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रिसिंपल शिवकुमार व्यास समेत राजीव, संजीव शर्मा, अंकिता मिश्रा, ऊषा दीक्षित, धर्मानंद वर्मा, ललित, अरुण शर्मा व मानसी आदि शिक्षक
शिक्षिकाएं व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन




