सिद्धू’ को पालिका अध्यक्ष व सभासदों ने एक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धांजलि अर्पित की।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के सभासद कच्छ में बृहस्पतिवार को नगर पालिका बोर्ड के सदस्य रहे सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू’ को पालिका अध्यक्ष एवं सभासदों ने एक कार्यक्रम के अंतर्गत श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नगर परिषद की अध्यक्ष शीला सिंह ने सिद्धू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा सिद्धू राजनीति से हटकर जनपद में कार्य किया, उन्होंने कहा किसी जाति या धर्म के लोग सिद्धू से जो भी कार्य कहते थे वह हर संभव करा दिया करते थे। वह नगर पालिका के बोर्ड के सदस्य रहते अपने क्षेत्र में काफी कार्य कराया था। अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा सिद्धू जी काफी लोकप्रिय व्यक्त थे। सभासद संघ के अध्यक्ष सुशील गुप्ता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा सिद्धू जनपद में तेज- तर्रार नेता के रूप में जाने जाते थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए सभासद संघ के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया नगर पालिका में 1988 में जब 16 वर्षों बाद चुनाव हुए थे तब सत्य प्रेमी नगर वार्ड से सुधीर सिंह ‘सिद्धू’ सभासद पद के उम्मीदवार थे उनके सामने नगर के कई वरिष्ठ अधिवक्ता चुनाव मैदान में थे लेकिन सिद्धू ने भारी मतों से जीत दर्ज की थी, उस समय सत्य प्रेमी नगर कि ज्यादातर गलियां कच्ची थी सिद्धू ने काफी गलियों में खड़ंजा लगवा कर पक्की गलियां करवाई थी, लोग आज भी याद करते हैं। सिद्धू को श्रद्धांजलि देने के उपरांत 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से सभासद पंकज मिश्रा, संजय जयसवाल, देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू’, सुशील गुप्ता, ताज बाबा राईन ,सादिक हुसैन, ताम्र भुजा नंद, मोहम्मद इरफान (बाबू राईन), बृजेश यादव, अरुण यादव (सोनू), मोहम्मद फैसल, शिवा शर्मा, शिवा कनौजिया, कृष्ण गोपाल (बच्चा), लल्ला यादव, आलोक वर्मा, प्रदीप मौर्या, शेखर वाल्मीकि, सीजू, मुख्तार, कर निर्धारण अधिकारी कमलेश चौबे, सहायक अभियंता जियालाल, सहित कई सभासद उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।




