गरीब कल्याण मेले का किया गया आयोजन

रिपोर्ट पुष्पेंद्र कुमार वर्मा
निंदूरा (बाराबंकी) शनिवार को ब्लाक सभागार में गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया।मेले में गरीब कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।साथ सरकार की ओर से चल रही योजनाओं से लोगों को रुबरु कराया गया।मेले में लगे सभी विभाग के स्टाल लगाकर राशन कार्ड से उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए।
विकास खंड के ब्लाक सभागार में शनिवार को गरीब कल्याण मेले का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत व विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने किया। मेले में स्वास्थ्य ,शिक्षा ,बाल विकास परियोजना, पात्र राशन कार्ड , मनरेगा जाब कार्ड ,वृद्धावस्था, दिव्यांग, पीएम आवास, उज्जवला योजना समेत अनेकों योजनाओं के स्टाल लगाए गए। लाभार्थियों को लाभ देने साथ यहां पहुंचने वाले लोग समस्याओं का समाधान तथा उनकी शिकायतें भी दर्ज की गई।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी गरीब पात्र योजनाओं से वंचित न रह सके।इसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की मुश्किलें आसान बनाना है। यहां पहुंचने वाले लोग समस्याओं का समाधान तो पा ही सकेंगे। वहीं, अपनी शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बाल विकास परियोजना स्टाल पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नौनिहालों बच्चों को अन्न प्राशन कराया।इस मौके पर खंड विकास अधिकारी मुनेश चंद्र, सहायक विकास अधिकारी विभा गुप्ता,खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार,घुंघटेर सीएचसी प्रभारी डाक्टर आर पी वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम यादव,विशाल सिंह,विनय मौर्या, प्रदीप रावत आदि लोग उपस्थित रहे।




