
रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बहराइच। थाना रामगांव थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ब्रजेश कुमार चौबे, हेड कांस्टेबल हरिकेश चौधरी, कांस्टेबल सूरज कुमार व कांस्टेबल दीपक चौहान द्वारा आज दिनांक 10.07.2024 अभियुक्त अकील पुत्र शकील निवासी गुल्हरिया थाना रामगांव जनपद-बहराइच जो रात्रि करीब 01.00 बजे बेगमपुर निवासी रामगोपाल पुत्र बुधसागर थाना रामगांव जनपद बहराइच का ट्रैक्टर ट्राली रजिस्ट्रेशन नं0- UP40U8960 इंजन नम्बर 3100EL1431444919F3 व चेचिस नम्बर DJESE448239S3 सोनालिका DI 740 को चोरी कर लेकर भाग रहा था। जिसे आज दिनांक अभियुक्त अकील पुत्र शकील निवासी गुल्हरिया थाना रामगांव जनपद-बहराइच को गिरफ्तारी करते हुए उसके कब्जे से चोरी किए उपरोक्त ट्रैक्टर ट्राली को चिलवरिया मील थाना कोतवाली देहात के पास समय करीब 2.30 बजे पकड़ लिया गया।
गिरफ्तारी के समय माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के आदेशों निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तारसुदा अभियुक्त अकील उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।




