पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 चोरी की मोटरसाइकिल (पल्सर) बरामद ।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
इटावा। थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।
घटना/ गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः
दिनांक 12/13.06.24 की रात्रि को थाना जसवंतनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कचौरा बाईपास तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कचौरा रोड से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया तो व्यक्ति मोटरसाइकिल मोडकर भागने लगा।
जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 01 व्यक्ति देवेन्द्र कुमार उर्फ दीवान पुत्र मनोज कुमार को कचौरा रोड तिराहे से समय 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस पूछताछः-
पुलिस टीम द्वारा पकडे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर व 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

पुलिस टीम द्वारा कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 13.05.24 को मैने यह मोटरसाइकिल गंगाराम नर्सिंग होम जनपद आगरा से चोरी की थी। घटना के संबंध मे जनपद आगरा के थाना एत्माद्दौला पर मुकदमा संख्या 181/2024 धारा 379 भादवि पंजीकृत है।
उक्त गिरफ्तारी /बरामदगी के संबंध में थाना जसवंतनगर पर मुकदमा संख्या 118/24 धारा 41 सीआरपीसी व 411 भादवि व धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण :-
1 . देवेन्द्र कुमार उर्फ दीवान पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम नगला गुदे थाना कुदरकोट जनपद औरेया उम्र 20 वर्ष ।




