गन्ना लादकर जा रहा ओवरलोड ट्रक महादेवा में विश्व कल्याण द्वार के निकट अनियंत्रित होकर पलटा बाल बाल बचे लोग

रिपोर्ट शमीम (स्टेट हेड)
रामनगर बाराबंकी । गन्ना लादकर जा रहा ओवरलोड ट्रक महादेवा में विश्व कल्याण द्वार के निकट अनियंत्रित होकर पलट गया ड्राइवर शराब के नशे में धुत बताया जाता है अति भीड़भाड़ वाले स्थान में ट्रक पलटने से हादसा होते-होते बचा।
ज्ञात हो कि वर्तमान समय में स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गन्ना क्रय केंद्र संचालित है इन केंद्रों से प्रत्येक दिन सैकड़ों ओवरलोडेड ट्रके गन्ना लादकर गुजरती रहती है रेलवे क्रॉसिंग केसरी पुर में रेलवे के द्वारा लगवाए गए हाइट गेज से टकराकर प्रतिदिन गन्ना सड़कों पर गिरता है इसके बावजूद मनमानी पर उतारू चालकों के द्वारा ओवरलोडिंग बंद नहीं की जा रही है और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे हुए इसी के परिणाम स्वरूप आज ओवरलोड ट्रक महादेवा में विश्वकल्याण द्वार के ठीक सामने पलट गया यह संयोग ही था कि जिस वक्त यह हादसा हुआ कोई वहां मौजूद नहीं था अन्यथा किसके किसके घर का चिराग गुल हो जाता यह बता पाना संभव नहीं है।
सबसे उल्लेखनीय बात तो यह है कि महादेवा पुलिस चौकी के सामने से प्रत्येक दिन पचासों ट्रक निकलते रहते हैं लेकिन यह ओवल लोड ट्रक किसी को नजर नहीं आते। यातायात के सारे नियम और सड़क सुरक्षा सप्ताह सिर्फ मोटरसाइकिल चालकों पर ही लागू होता है। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि महादेवा में ट्रक चालक शराब के नशे में धुत था और बहुत ही तेज स्पीड से आ रहा था अचानक संतुलन खो बैठा और सड़क पर ही ट्रक पलट गया।




