अंतर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास

योगाभ्यास के साथ लोगो से योगों के महत्व के बारे में चर्चा
बाराबंकी।।राम सनेही घाट तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिनी स्टेडियम पायका मैदान व नसीपुर मंसारा के डॉक्टर अवधेश प्रकाश शर्मा स्मारक पीजी कालेज में योग शिविर आयोजित किया गया।एसडीएम राम आसरे वर्मा,नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय,राज्यमंत्री प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी,चेयरमैन ज्ञान प्रकाश यादव योगदिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।एसडीएम राम आसरे वर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में भव्य रूप से मनाया जा रहा है।योग मानवता के लिए है। 
योग से सभी निरोग रहते है।नायब तहसीलदार सुधाकर पांडेय ने कहा कि योग से मानसिक व शारीरिक दोनो रूप से शरीर स्वस्थ रहता है।शरीर में चुस्ती फुर्ती आती है।योग करने से बीमारियां दूर होती है तथा शुगर बीपी भी कंट्रोल होता है।योगाचार्य राम कुमार श्रीवास्तव ने सभी को योगाभ्यास कराने के साथ ही योगों के महत्व के बारे में भी बताया।यहां पर वज्रासन,सूक्ष्म व्यायाम,गोमुख आसान,मरणासन्न,शस्कासन, समेत अनेक लाभकारी योग के गुर बताए गए।इसमें राज कुमार शर्मा,भाजपा नेता प्रदीप द्विवेदी,विवेक प्रताप सिंह,शिवेंद्र प्रताप सिंह,वेद प्रकाश बाजपेई,अशोक सिंह,भानु प्रताप सिंह,मधुकर तिवारी,अंबुज मिश्र,दीपक वर्मा,दीप कुमार श्रीवास्तव,दीपक कसौधन,रजनीश शर्मा,सत्य प्रकाश शर्मा,सुखराम सीताराम आदि मौजद रहे।




