Advertisement
पंचायती राज मंत्रालयभारत

पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने आज भोपाल में ग्राम पंचायत स्थानिक विकास योजना पर क्रॉस लर्निंग इंटरएक्टिव राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

रिपोर्ट:-शमीम 

पंचायती राज मंत्रालय के सचिव श्री विवेक भारद्वाज ने आज भोपाल में ग्राम पंचायत स्थानिक विकास योजना (जीपीएसडीपी) पर क्रॉस लर्निंग इंटरएक्टिव राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतरिक्‍त  मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव, पंचायती राज मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री आलोक प्रेम नागर और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल के निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) कैलासा राव एम. भी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00112BR.jpg

पंचायती राज सचिव ने चयनित ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित करने में ग्राम पंचायतों, सहभागी संस्थानों और प्रमुख हितधारकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। आदर्श ग्राम पंचायतें दूसरों के लिए अनुसरण करने के उदाहरण हैं। उन्होंने भारत के विकास में योगदान देने के लिए एक स्थानिक दृष्टिकोण के साथ पंचायतों के पुनर्निर्माण के प्रयासों में तेजी लाने के महत्व पर बल दिया। श्री भारद्वाज ने इसे लागू करने के लिए दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ एक सुविचारित और सुनियोजित स्थानिक विकास योजना की आवश्यकता को रेखांकित किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020UWG.jpg

श्री विवेक भारद्वाज ने उपलब्ध संसाधनों का लाभ उठाने तथा ग्राम पंचायत स्थानिक विकास योजना के विजन और पहल को प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए आवश्यक सहायता जुटाने के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री भारद्वाज ने कहा कि व्यवस्थित और सहक्रियात्मक कार्यों को बढ़ावा देकर संसाधन जुटाने में किसी भी अंतराल को दूर किया जा सकता है, जिससे ग्राम पंचायतों में स्थानिक नियोजन पहलों को सफलतापूर्वक लागू करने में सहायता मिल सकती है।

विज्ञापन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00326UR.jpg

विज्ञापन 2

श्री भारद्वाज ने स्थानिक योजना को प्रभावी ढंग से निष्पादित करने और जमीनी स्तर पर सतत विकास सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न हितधारकों में समन्वित कार्यों और सहयोगी प्रयासों के स्थानिक दृष्टिकोण और महत्व पर बल दिया। ग्राम पंचायत स्थानिक विकास योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री विवेक भारद्वाज ने प्रतिभागियों से एक निर्धारित समय सीमा में इसे लागू करने के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध होने का आग्रह किया ताकि सतत ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिल सके। उन्‍होंने ग्राम पंचायतों, भागीदार एजेंसियों और हितधारकों से जमीनी स्तर पर स्थानिक योजना को लागू करने और इसकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कार्रवाई करने के लिए अमृत काल के अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

विज्ञापन 3

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004HRT8.jpg

विज्ञापन 4

श्री विवेक भारद्वाज ने आशा व्यक्त की कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला पूरे देश में ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण और विकास को सुनिश्चित करने के लिए इस महत्वपूर्ण पहल को आगे बढ़ाने में स्पष्ट रूपरेखा और दिशा प्रदान करेगी।

विज्ञापन 5

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0057FCA.jpg

मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मलय श्रीवास्तव ने संसाधनों के अभिसरण और ग्राम पंचायतों में स्थानिक विकास योजना को लागू करने के प्रयासों में तालमेल का आह्वान किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006DU3W.jpg

पंचायती राज मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री आलोक प्रेम नागर ने ग्राम पंचायत स्‍थानिक विकास योजना पर राष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्थानिक योजना और आगे की राह पर विस्‍तृत प्रस्‍तुती दी और कार्यशाला के उद्देश्यों और पहलों के बारे में मूल्यवान जानकारी दी। उन्‍होंने पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्थानिक नियोजन हस्तक्षेपों और की गई पहलों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0070A22.jpg

स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल के निदेशक डॉ. कैलासा राव एम. ने सभी प्रतिभागियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया और स्थानिक योजना प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति और रोडमैप को साझा किया।

पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, भोपाल के सहयोग से आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में विभिन्‍न राज्‍यों के पंचायती राज, योजना विभागों, वास्तुकला संस्थानों, उद्योग विशेषज्ञों, स्मार्ट सिटी मिशन लीडर्स, वित्तीय संस्थानों और सरकारी एजेंसियों के प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008DPB3.jpg

मध्य प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल राज्यों में बनाई गई स्थानिक विकास योजनाओं के बारे में प्रस्तुतियां दी गईं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभागों के अधिकारियों ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के लिए सर्वोत्तम विकल्पों की जानकारी दी। स्मार्ट शहरों में जीआईएस आधारित प्रौद्योगिकी के उपयोग और ग्रामीण क्षेत्र विकास योजना निर्माण और कार्यान्वयन (आरएडीपीएफआई) दिशानिर्देशों के कार्यान्वयन पर भी चर्चा हुई। कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों और राज्य स्तरीय संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे और सीख के साथ समापन करना है, जो भारत के गांवों के लिए दीर्घकालिक योजना समाधानों को बढ़ावा देता है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button