Advertisement
झारखंडभारत
Trending

मनरेगा कर्मियों ने विधायक एमटी राजा से की मुलाकात, नियमितीकरण की मांग तेज।

 

रिपोर्टर :- उज्जवल कुमार साहा

साहिबगंज/राजमहल। झारखंड राज्य के मनरेगा कर्मियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज स्थानीय विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा जी से मुलाकात की। इस दौरान कर्मियों ने एक ज्ञापन सौंपते हुए अपने नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाया।
मुलाकात के दौरान कर्मियों ने बताया कि वे वर्षों से मनरेगा योजना के तहत कार्य कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें स्थायी रूप से नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि लगातार सेवा देने के बावजूद अस्थिर रोजगार की स्थिति उनके भविष्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कर्मियों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखते हुए बताया कि वे आर्थिक, सामाजिक और मानसिक दबाव में कार्य करने को मजबूर हैं।
कर्मियों ने यह भी कहा कि नियमितीकरण नहीं होने के कारण उन्हें कई सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है, जिससे उनके परिवार के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी सेवाओं को देखते हुए जल्द से जल्द स्थायी नियुक्ति दी जाए।


वहीं, विधायक मोहम्मद ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा जी ने कर्मियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित पहल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों का योगदान ग्रामीण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए।
विधायक ने यह भी कहा कि कर्मियों की सभी मांगों को राज्य सरकार और माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि इस दिशा में जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।
मुलाकात के दौरान कई मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा।

विज्ञापन

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button