फिरोजाबाद
अभियक्त को 01 किलो चरस सहित किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट:-शीतला प्रसाद वाजपेई
फिरोजाबाद । थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर दिनांक 26.05.2024 को अभियुक्तगण 1. रसीद पुत्र आमीन उम्र करीब 42 वर्ष निवासी असमत नगर पानी की टंकी के पास थाना रामगढ जनपद फिरोजाबाद 2. दिलशाद पुत्र जलील उम्र करीब 45 वर्ष निवासी पार का नगला हबीबगंज थाना रामगढ जिला फिरोजाबाद को 500-500 ग्राम नाजायज चरस सहित गिरफ्तार किया गया। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना मटसैना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।




