
संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का चौथे दिन भी धरना जारी, कोविड टीकाकरण की रफ्तार धीमी।
रिपोर्ट -बृजेश कुमार
बाराबंकी ।।स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मयंक ठाकुर प्रदेश महामंत्री डॉ. अब्दुल तव्वाब के आवाहन पर आज चौथे दिन भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कैंपस में जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह जिला महामंत्री डॉ रईस खान की अगुवाई में समस्त संविदा कर्मचारियों ने धरने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं आशा एसोसिएशन संघ की जिला अध्यक्ष किरन यादव के साथ साथ सभी आशा बहू भी धरने में शामिल हुए अयोध्या के मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र भारती जी ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी धरना समाप्त नहीं करेंगे इस बार हम लोग आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। जिला महाराजगंज में नियुक्त संविदा एनम बहन खुशबू यादव ने कल आत्महत्या जैसा कठिन कदम इस लिए उठाया की सरकार द्वारा स्थानांतरण की वादा करने के बाद भी रिक्त पद पर स्थानांतरण अब तक नही शुरू किया गया, धरने में सम्मिलित सभी साथियो द्वारा स्वर्गीय बहन खुशबू यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । जिला कैंपस में चल रहे हैं अनिश्चितकालीन धरना मैं सभी संविदा कर्मचारियों ने हिस्सा लिया जिसमें संगठन मंत्री रामानुज सिंह मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार पुष्पेंद्र पटेल महेंद्र कुमार सविता यादव अंजली वर्मा रुचि वर्मा सविता यादव किरण यादव शैलेश कुमार रावत संयुक्त संगठन मंत्री सिद्धार्थ सिंह विनोद शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष समीर चौधरी प्रशांत मिश्रा विजय मौर्या अनूप जायसवाल विनय यादव डॉक्टर ज्योति सिंह डॉक्टर सलमान मलिक डॉ अजय रावत लक्ष्मी आरती डॉ अमित वर्मा डॉ प्रवीण डॉक्टर तबस्सुम डॉक्टर साहब प्रतिभा शुक्ला आकांक्षा सिंह प्रियंका शर्मा पूजा मिश्रा आराधना मिश्रा आदि लोगों ने धरने को सफल बनाने के लिए तन मन धन से लग चुके हैं और सफलता जरूर मिलेगी




