ग्रीन गैंग द्वारा संचालित विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान के अन्तिम दिवस जनपद में अनेक स्थान पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

बाराबंकी। ग्रीन गैंग द्वारा संचालित विजय स्मृति वृक्षारोपण अभियान के अन्तिम दिवस जनपद में अनेक स्थान पर नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
विकास खण्ड मसौली के ग्राम पंचायत लछबर बजहा मे पर्यावरण सैनिक विजय वर्मा की प्रेरणा से ग्राम प्रधान रीना देवी व पंचायत सदस्य विजय वर्मा ने पीपल का पौध रोपण किया। इस अवसर पर मुरली, मिश्री लाल, दुर्गेश कुमार, बबलू वर्मा, श्रीमान वर्मा उपस्थित रहे।
तहसील रामसनेही घाट, ब्लॉक पूरेडलई के ग्राम पंचायत रानीमऊ में पर्यावरण सैनिक अजय शर्मा के नेतृत्व में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान नीरज सिंह के भतीजे अंशुमान सिंह ने छायादार वृक्ष पीपल का पौध रोपण किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय ग्राम पंचायत जिला अध्यक्ष डॉ कमल कुमार सिंह, सोनू मौर्य, उपस्थित रहे।
विकास खण्ड बनीकोडर की खंड विकास अधिकारी सरिता गुप्ता को ग्रीन गैंग पर्यावरण सेना के तहसील प्रभारी रामसनेही घाट आशीष सिंह व ब्लॉक प्रभारी श्रीचन्द्र वर्मा द्वारा आँवले का पौध भेंट कर स्वागत किया गया।
विकास खण्ड रामनगर के ग्राम घौखरिया में पर्यावरण सैनिक शुभकरन गौतम ने बाल पर्यावरण सैनिकों के साथ वृक्षारोपण किया।




