Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशफर्रुखाबादराजनीति
Trending

सीएम योगी आदित्य नाथ नें राजेपुर व कमालगंज में चुनावी जनसभा को किया संबोधित।

सीएम योगी आदित्य नाथ नें राजेपुर व कमालगंज में चुनावी जनसभा को किया संबोधित।

रिपोर्ट :- मोहम्मद इसरार।

जनपद फर्रुखाबाद सीएम योगी आदित्य नाथ नें राजेपुर व कमालगंज में चुनावी जनसभा को संबोधित किया| जिसमे उन्होंने सपा पर सबसे जादा हमला बोला| सीएम नें कहा कि सपा की सरकार में सबसे जादा दंगे हुए लेकिन बीजेपी सरकार में कांबड यात्रा निकल रही है| उन्होंने कहा की सपा सरकार भोजपुर विधान सभा को इस्लामाबाद बनाने के प्रयास में थी | अमृतपुर विधान सभा की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी नें कहा कि फर्रुखाबाद कल्याण सिंह व ब्रह्मदत्त द्विवेदी की कर्मभूमि रही है| उनका सानिध्य यहाँ की जनता को मिला| इसके उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान जब देश उसकी चपेट में था| डबल इंजन की सरकार उनकी मदद में लगी हुई थी| आज देश सुरक्षित है| लेकिन उस समय सपा, बसपा व कांग्रेस कहा थीं| विरोधी लोग बीजेपी की वैक्सीन का दुष्प्रचार कर रहे थे|

लेकिन वैक्सीन की डोज लेनें से ही आज कोरोना की तीसरी लहर कुछ नही कर पायी| उन्होंने कहा कि यदि वैक्सीन लगवाने से जान बची है तो वोट भी योगी व मोदी वैक्सीन को मिलेगा| पिछली सरकार में अपराध चरम पर था| आज प्रदेश में एक भी दंगा नही हुआ| आज प्रदेश में दंगा नही कांबड यात्रा निकल रही है| अपराधियों पर सरकार का बुलडोजर चल रहा है| बीजेपी की प्रदेश सरकार में हाई-वे, गंगा जैसी नदियों को अबरल बनानें का काम चल रह है| पहले बिजली,राशन आदि का पैसे लोग खा जाते थे लेकिन आज महीने में दो बार फ्री में राशन मिल रहा है| उन्होंने कहा कि सरकार आनें पर किसानों का कर्ज माफ किया| जो किसानों का शोषण करते थे उन्होंने ठीक किया गया| सीएमनें कहा कि सरकार का फार्मूला है एक हाथ में विकास दूसरे हाथ में बुलडोजर| उन्होंने कहा कि पिछली सरकार अपने परिवार के लिए ही चिंता करती थी| उसके बाहर उसे प्रदेश नही दिखता था| मंच पर मौजूद विधायक अमर सिंह खटिक को कायमगंज की प्रत्याशी डॉ० सुरभि को जिताने की जिम्मेदारी दी| जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, बीजेपी प्रत्याशी सुशील शाक्य, सुरभि गंगवार, विधायक अमर सिंह खटिक, व्लाक प्रमुख पल्लब सोमवंशी, अरविन्द प्रताप, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन 2

कमालगंज में भोजपुर विधान सभा के प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए सीएम नें कहा कि पिछली सपा सरकार भोजपुर को इस्लामाबाद बनानें का सपना देख रही थी| आज विकास की योजना का लाभ समाज के हर तबके को मिल रहा है| कोरोना के फ्री में टेस्ट, फ्री में उपचार व फ्री में वैक्सीन दी| उन्होंने कहा जो लोग सपा की सरकार में भोजपुर व फर्रुखाबाद को इस्लामाबाद बनाना चाहते थे उन्होंने कभी बिजली दी| उन्होंने तो इस क्षेत्र को डार्क जोंन बना दिया था| अँधेरे में रहने के आदी थे कहावत है कि चांदनी रात चोरों को अच्छी नही लगती थी| आज बिजली सबको मिल रही है|

विज्ञापन 3

विज्ञापन 4

आगे मौका दिया तो हर घर नल की योजना है| उन्होने कहा कि फर्रुखाबाद में मेडिकल कालेज का निर्माण भी हो रहा है| गंगा एक्सप्रेस-वे को लिक रोड़ से जोड़ा जायेगा| कमालगंज में अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य महेंद्र चन्द्र वर्मा ने की| सांसद मुकेश राजपूत, जिला प्रभारी अरुण पाठक, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, सत्यपाल सिंह, डॉ० रजनी सरीन, बीजेपी सदर प्रत्याशी मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कुलदीप गंगवार आदि रहे

विज्ञापन 5
advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button