मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बाराबंकी के द्वारा गोद लिये गये है।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी। जिला चिकित्सालय पुरूष बाराबंकी में आज दिनांक 05.01.2023 को माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में टी0बी0 मुक्त भारत 2025 अभियान के अन्तर्गत टी0बी0 के पाँच मरीज जो कि डॉ० बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय बाराबंकी के द्वारा गोद लिये गये है, उन्हें आज दिनांक 05.01.2023 का निक्षय पोषण पोटली एवं नव वर्ष की शुभकामानाओं के साथ वितरित की गयी है। इस पावन अवसर पर डा० बृजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक बाराबंकी डा० विनोद कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बाराबंकी डा० राजेश कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक एवं फिजीशियन श्री रितेश सिंह, जिला समन्वयक (टी०बी०) श्री बृजेश कुमार गुप्ता, वरि० उपचार निरीक्षक (टी0बी0) श्री सचिनेन्द्र कुमार वरि० उपचार निरीक्षक ( टी0बी0) श्री राज कुमार वर्मा, हास्पिटल मैनेजर व अन्य स्टाफ कर्मचारी उपस्थित रहे।

साथ ही साथ इस क्रम में माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रेरित होकर चिकित्सालय के निम्नलिखित चिकित्सक डा० एस०पी० सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डा० रामखिलावन, बाल रोग विशेषज्ञ, डा० संदीप कुमार, फिजीशियन डा० आर०बी० राम, बाल रोग विशेषज्ञ, डा० राजेश कुशवाहा, फिजीशियन, डा० अमित वर्मा, आर्थो सर्जन, डा० डी०सी० पाण्डेय, सर्जन, डा० ज्योति नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा० सायमा ई०एन०टी० सर्जन, डा० एस0के0 सिंह, वरि० परामर्शदाता, रोडियोलॉजिस्ट इन सभी ने टी0बी0 के मरीजों को गोद लेकर इस महाभियान में संकल्प लिया।




