Advertisement
बाराबंकी

महिला थाना पुलिस द्वारा गैर प्रान्त से लड़की खरीदने आये 08 अभियुक्तों गिरफ्तार

स्टेट हेड शमीम की रिपोर्ट

जनपद बाराबंकी।रात्रि को वादी प्रिन्स वर्मा पुत्र चन्द्रराम वर्मा निवासी मल्लापुर थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ने महिला थाना पर सूचना दिया कि उसकी पत्नी को उसके पिता चन्दराम वर्मा और गांव के ही रामू गौतम एवं रामू गौतम के साले ने मिलकर गुजरात के साहिल पंचा और उसके साथ आये लोगों को 80,000 / – हजार में बेच दिया है तथा मेरी पत्नी को ले जाने के लिए गुजरात से आये लोग रेलवे स्टेशन बाराबंकी पर खड़े है । इस सूचना पर महिला थाना में मु 0 अ 0 स0-12 / 2021 धारा 370 ( 1 ) भादवि पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर घटना में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ 0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री सीमा यादव के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम व महिला थाना की संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया । सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक महिला थाना के नेतृत्व में तत्परतापूर्वक दिनांक 06.06.2021 को गैर प्रान्त से आये 08 अभियुक्तगण 1. साहिल पंचा पुत्र अजय भाई पंचा , 2. पप्पू भाई शर्मा पुत्र स्व 0 बाबूराम शर्मा , 3. अपूर्व पंचा पुत्र विजय भाई पंचा , 4.गीता बेन पत्नी अजय भाई , 5.नीता बेन पत्नी बाबूलाल , 6. शिल्पा बेन पत्नी प्रवीन कुमार पंचाल , 7. राकेश पुत्र भरत पटेल व 8. अजय भाई पंचा पुत्र रणछोड़ पंचा निवासीगण आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा जनपद अहमदाबाद ( गुजरात ) को रेलवे स्टेशन बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से प्रिन्स वर्मा की पत्नी को सकुशल बरामद किया गया । प्रकरण में पूछताछ से प्रकाश में आया कि प्रिन्स वर्मा गाजियाबाद में टैक्सी चलाता है । वर्ष -2016 से यो यो एप के माध्यम से वादी प्रिन्स वर्मा असम की एक लड़की से बात करता था और वर्ष 2019 में लड़की और प्रिन्स वर्मा ने बाराबंकी में मन्दिर में शादी कर लिया और पत्नी को लेकर गाजियाबाद चला गया । मल्लापुर थाना रामनगर निवासी रामू गौतम लॉकडाउन में अहमदाबाद ( गुजरात ) से घर आया था । इसी बीच रामू गौतम ने चन्द्र राम वर्मा से अहमदाबाद गुजरात का एक साथी साहिल पंचा के बारें में बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही है और वह शादी कराने पर पैसे देने की बात चन्द्र राम वर्मा से बतायी तो चन्द्र राम वर्मा ने रामू गौतम से अपनी बहू को बेच देने की बात कही । इस क्रम में चन्द्र राम वर्मा ने प्रिन्स वर्मा से अपनी तबियत खराब होने एवं बहू को गाजियाबाद से घर भेजने की बात कही जिस पर प्रिन्स वर्मा ने दिनांक -04.06.2021 को अपनी पत्नी को गाजियाबाद से घर भेज दिया इधर रामू गौतम ने साहिल पंचा को पैसे देने और शादी कराने के लिए बाराबंकी बुलाया । दिनांक -04.06.2021 को ही साहिल पंचा आदि लोग लखनऊ पहुंचते है और दिनांक -05.06.2021 को रामू गौतम रामनगर बुलाकर मीरापुर साईक्लीनिक के पास बदोसराय रोड एक कमरे में रूकवाता है । चन्द्र राम वर्मा और रामू | गौतम ने साहिल पंचा से 40,000 / -रूपये नकद लिया तथा 20,000 / -रूपये चन्द्रराम वर्मा ने प्रिन्स वर्मा के बैंक खाते में डलवा दिया । प्रिन्स ने पैसे के बारे में पूछा तो बताया कि बाद में बता देगें । इधर प्रिन्स की पत्नी रामू गौतम के घर पर रूकी थी तो चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने उससे कहा कि यह लोग गाजियाबाद जा रहे है इनके साथ चली जाओ ये लोग तुमको प्रिन्स के पास छोड़ देगें । इसी बीच प्रिन्स वर्मा की पत्नी को बेचने की बात उसके जीजा से पता चलती है तो प्रिन्स वर्मा भी दिनांक -05.06.2021 को घर आ जाता है और अपनी पत्नी की खोजबीन करता है तो घर पर न तो उसके पिता चन्द्र राम वर्मा मिलते है और न रामू गौतम । रामनगर टैक्सी स्टैण्ड पर पता चलता है कि कुछ लोग बाहर के आये है और बाराबंकी गये है । इस पर प्रिन्स वर्मा बाराबंकी आता है तो पता चलता है कि उसकी पत्नी को उसके पिता चन्द्र राम वर्मा और रामू गौतम ने बेच दिया है । महिला थाना पुलिस टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए प्रिन्स वर्मा की पत्नी को सकुशल बरामद किया गया तथा खरीदने आये अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त चन्द्रराम वर्मा एवं रामू गौतम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन कर प्रयास किया जा रहा है । नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त 1. साहिल पंचा पुत्र अजय भाई पंचा निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) 2. पप्पू भाई शर्मा पुत्र स्व 0 बाबूराम शर्मा निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) 3. अपूर्व पंचा पुत्र विजय भाई पंचा निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) 4.गीता बेन पत्नी अजय भाई निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) 5.नीता बेन पत्नी बाबूलाल निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) 6. शिल्पा बेन पत्नी प्रवीन कुमार पंचाल निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) 7. राकेश पुत्र भरत पटेल निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) 8. अजय भाई पंचा पुत्र रणछोड़ पंचा निवासी आडेव आदिनाथ नगर थाना उमेडा अहमदाबाद ( गुजरात ) पुलिस टीम 1. प्रभारी निरीक्षक श्रीमती शकुन्तला उपाध्याय महिला थाना जनपद बाराबंकी । 2. म 0 का 0 कंचन लता , म 0 का 0 रागिनी दीक्षित महिला थाना जनपद बाराबंकी । 3. का 0 अभिषेक चपराणा , का 0 जनार्दन चौहान थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी । 4. का 0 आशु सैनी , का 0 मनोज कुमार यादव पुलिस लाईन जनपद बाराबंकी ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button