Advertisement
बाराबंकी

थाना सुबेहा पुलिस ने 48 घण्टे के अन्दर हरिहर हत्याकाण्ड का किया खुलासा

रिपोर्ट – शिवा वर्मा

जनपद बाराबंकी थाना सुबेहा पुलिस ने 48 घण्टे के अन्दर हरिहर हत्याकाण्ड का सफल अनावरण करते हुए हत्या में सम्मिलित 09 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार दिनांक 09.08.2021 को वादी रत्नेश सिंह पुत्र स्व . रामदास निवासी कुमारगंज थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या ने थाना सुबेहा पर तहरीर दी कि दिनांक -08.08.2021 को उनके जीजा हरिहर सिंह पुत्र स्व 0 जसवन्त सिंह निवासी ग्राम पूरे पण्डित मजरे थलवारा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी की हत्या कर दी गयी है और शव घर के पीछे पड़ा है । मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे बहनोई हरिहर सिंह उपरोक्त की हत्या सम्पत्ति के लालच में योजना बनाकर 1. शिवकुमार सिंह 2. निर्मल सिंह उर्फ बबलू सिंह 3. हरमेन्दर उर्फ डब्लू सिंह 4. रामकरन सिंह द्वारा की गयी है । इस सूचना आधार पर थाना सुबेहा पर मु 0 अ 0 सं 0 157/2021 धारा 302/34 भादवि बनाम बाइस्तवाह शिवकुमार सिंह आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा घटना से सम्बन्धित साक्ष्यों को एकत्रित कर हत्या में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री मनोज कुमार पाण्डेय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ श्री नवीन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुबेहा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । घटना स्थल का फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम द्वारा निरीक्षण कर मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किया गया । गठित थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 10.08.2021 को हत्या की घटना में संलिप्त 09 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया । साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 147 / 148 / 149 / 120 बी भादवि की बढ़ोत्तरी की गई तथा थाना सुबेहा पर मु 0 अ 0 सं 0 158/2021 धारा 4/25 आर्स एक्ट पंजीकृत किया गया साक्ष्य संकलन व अभियुक्तगण की पूछताछ से प्रकाश में आया कि मृतक हरिहर सिंह के कोई सन्तान नहीं थी और उनकी पत्नी की लगभग 02 माह पूर्व बीमारी से मृत्यु हो गयी तथा इनकी 03 बहनें थी जो अपने – अपने ससुराल में रहती है । मृतक हरिहर सिंह अकेले रहते थे और अपने साले रत्नेश सिंह को वर्ष -2018 से अपने गांव पूरे पंडित मजरे थलवारा के कुटुम्ब रजिस्टर में नाम दर्ज कराया था क्योंकि हरिहर सिंह अपनी बहनों को सम्पत्ति नहीं देना चाहते थे । मृतक हरिहर सिंह के बहनोई शिवकुमार सिंह , उनके भान्जे निर्मल सिंह उर्फ बब्लू व हरविन्दर सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने पूरे पण्डित मजरे थलवारा निवासी रामकरन सिंह जो मुर्गी पोल्ट्री फार्म चलाते है , के साथ मिलकर हरिहर सिंह को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया । चूंकि हरिहर सिंह के मरने के उपरांत उनकी बेशकीमती अचल सम्पत्ति इनके बहनों के नाम पर हो जायेगी । इसी लालच में शिवकुमार सिंह , निर्मल सिंह उर्फ बब्लू व हरविन्दर सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने रामकरन सिंह को हरिहर सिंह को रास्ते से हटाने के लिए हरिहर सिंह का पोल्ट्री फार्म व मकान एवं 03 लाख रूपये देने के लिए कहा गया तो रामकरन सिंह द्वारा यह बात अपने पुत्रों अंकित , अतुल व आलोक को बताई । जिस पर रामकरन सिंह के लड़के अंकित , अतुल व आलोक तथा रामकरन सिंह के रिश्तेदार अमित व अजय ने दिनांक -08.08.2021 की रात्रि में हरिहर सिंह का गला दबा कर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे ले जाकर फेंक दिया तथा जिन्दा न रह जाय इसलिए अमित और आलोक ने गले पर चाकू घोप दिया । निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद चाकू बरामद किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त नाम व पता:-

1. निर्मल सिंह उर्फ बब्लू पुत्र सत्यनाम सिंह निवासी बल्हवापुर मजरे बड़नापुर थाना हैदरगढ़ बाराबंकी ( उम्र 36 वर्ष ) ( मृतक का भांजा )

2.हरविन्दर सिंह उर्फ डब्लू सिंह पुत्र सत्यनाम सिंह निवासी उसरा मजरे अवसिरगढ़ थाना दरियाबाद बाराबंकी। ( उम्र 32 वर्ष ) ( मृतक का भांजा

विज्ञापन

3.शिवकुमार सिंह पुत्र स्व० रामअभिलाष सिंह निवासी ( जबर मजरे हकामी थाना असन्द्रा बाराबंकी ( उम्र 50 वर्ष ) ( मृतक का बहनोई )

विज्ञापन 2

4.रामकरन सिंह पुत्र मान सिंह निवासी ग्राम पंडित पुरवा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी । ( उम्र 45 वर्ष ) ( मृतक का पड़ोसी )

विज्ञापन 3

5.अमित सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिह निवासी पूरेकुबेर मजरे अमरवल क्रिसिया थाना सुबेहा बाराबंकी ( उम्र 20 वर्ष ) ( रामकरन का रिश्तेदार )

विज्ञापन 4

6.अजय सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर सिंह निवासी पूरेकुबेर मजरे अमरवल क्रिसिया थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी । ( उम्र 21 वर्ष ) ( रामकरन का रिश्तेदार )

विज्ञापन 5

7.आलोक सिंह पुत्र रामकरन सिंह निवासी पूरे पण्डित मजरे थलवारा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी । ( उम्र 18 वर्ष ) ( रामकरन का पुत्र )

8.अंकित सिंह पुत्र रामकरन सिह निवासी पूरे पण्डित मजरे थलवारा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी । ( उम्र 21 वर्ष ) ( रामकरन का पुत्र )

9.अतुल सिंह पुत्र रामकरन सिंह निवासी पूरे पण्डित मजरे थलवारा थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी । ( उम्र 19 वर्ष ) ( रामकरन का पुत्र ) बरामदगी घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद चाकू ।

पुलिस टीम:-

1- प्रभारी निरीक्षक ओमवीर सिंह चौहान थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी

2-उ० नि० चन्द्रकान्त सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

3- उ० नि० नन्द हौसिला यादव , उ० नि० प्रमेन्द्र प्रताप सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

4- उ० नि० तेज बहादुर सिंह थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

5- हे० का० रवीन्द्र प्रताप यादव, का० ज्ञानदीप थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

6- का० अजीत सिह , का० सौरव कुमार थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

7 – का० राहुल यादव , का० अभिषेक कुमार थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

8- का० संजय विश्वकर्मा व का० सुमित यादव थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी ।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button