राजनीतिक दलों के झंडे व काली फ़िल्म उतारने के साथ ही शराब व नगदी की भी गहन जांच की गई।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर, मसौली थाना अंतर्गत शहाबपुर टोल प्लाजा व रामनगर क्षेत्रान्तर्गत रामनगर तिराहा व चौका घाट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चला कर वाहनों से राजनीतिक दलों के झंडे व काली फ़िल्म उतारने के साथ ही शराब व नगदी की भी गहन जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस व स्टैटिक सर्विलांस टीम को निर्देशित किया कि लोकसभा चुनाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नही जायेगी। यातायात नियमों व अचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। इस दौरान सैकड़ों वाहनों की चेकिंग भी की गई। जिसमें काली फिल्म व राजनीतिक दलों के झंडे उतारने के साथ शराब व नगदी की गहन जांच की गई।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी रामनगर आलोक कुमार पाठक, प्रभारी निरीक्षक मसौली अरुण प्रताप सिंह, रामनगर थाना प्रभारी निरीक्षक रत्नेश पांडेय, एस एस आई चंद्र हास मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।




