बाराबंकी
सांसद उपेंद्र रावत ने अमृत सरोवर पर स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई का कार्य किया।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (संपादक)
बाराबंकी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा के पांचवे दिन स्वच्छता अभियान -अमृत सरोवरों के अंतर्गत आज विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम मुर्तजीपुर में जिले के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने निर्माणाधीन सरदार बल्लभ भाई पटेल अमृत सरोवर पर स्वच्छता अभियान चला कर साफ-सफाई का कार्य किया तथा रावत ने फावड़ा चला कर मिटटी ढो कर श्रमदान किया । और अमृत सरोवर के परिसर में वृक्षारोपण भी किया ।
इस अवसर पर सुशील जायसवाल , आशुतोष अवस्थी, राम कुमार मिश्रा, प्रवीण सिंह सिसोदिया, सुरजीत पाल, लल्लू रावत, ग्राम प्रधान , पंचायत सचिव सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहें ।
विज्ञापन



