
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। टी आर सी महाविद्यालय सतरिख बाराबंकी के छात्र दिव्यांश यादव पुत्र श्री सेवक राम बी. ए. द्वितीय sem तथा रिंकू पुत्र श्री बहोरी लाल बी. ए. चतुर्थ sem ने “31st U.P. STATE OPEN Athletics Championship 2024” में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओ के लिए चयनित होने हेतु महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए दिव्यांश ने क्रमश: 100 एवम 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया तो रिंकू ने 5 km की दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के खेल मैदान में 19 अप्रैल 2024 को आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों छात्रों ने सफलतापूर्वक प्रतिभाग करते हुए इन छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की दौड़ ( खेलों ) हेतु अपनी प्रबल दावेदारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. रंजन मिश्र, प्राचार्य डॉ गिरजा शंकर, बी. ए. विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार पांडेय, क्रीड़ाधिकारी श्री अभिषेक कुमार वर्मा एवम् समस्त शिक्षकों ने दोनो छात्रों को शुभाशीष प्रदान करके इनके प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। महाविद्यालय परिवार इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है ।




