बाराबंकी
Trending
लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजनाथ शर्मा का 80वां जन्म दिवस रविवार 21 अप्रैल को गांधी भवन में मनाया जाएगा।

रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
बाराबंकी। 60 के दशक से सामाजिक गैरबराबरी, असमानता, अस्पृश्यता और गांधीवादी विचारधारा से लोगों में जागृति पैदा करने वाले गांधीवादी एवं लोहियावादी लोकतंत्र रक्षक सेनानी राजनाथ शर्मा का 80वां जन्म दिवस रविवार 21 अप्रैल को गांधी भवन में मनाया जाएगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक विनय कुमार सिंह ने दी। श्री सिंह ने बताया कि राजनाथ शर्मा का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, विक्रम संवत् 2081 को हुआ था इसलिए प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की त्रयोदशी को उनका जन्मदिन मनाया जाता है। इस दिवस प्रातः 8 बजे श्रीराम चरित मानस पाठ, प्रातः 11 बजे आशीर्वचन समारोह एवं अपराह्न 1 बजे समरसता भोज का आयोजन किया गया है।




