Advertisement
बाराबंकी

आगामी चैत्र रामनवमी मेला-2024 जनपद अयोध्या के दृष्टिगत आज से रूट किया गया डायवर्जन

आगामी चैत्र रामनवमी मेला-2024 जनपद अयोध्या के दृष्टिगत आज दिनांक 14.04.2024 को समय दोपहर 14:00 बजे से दिनांक 19.04.2024 को समय रात्रि 12:00 बजे तक रूट डायवर्जन किया जाता है।

जोकि निम्न है:-

जनपद बाराबंकी में सफदरगंज चौराहा से बद्दोसराय मार्ग में चंदवारा मोड़ के समीप मार्ग में स्थित पुलिया टूट गयी है, जो निर्माणाधीन है, जिससे इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवगमन पूर्णतया बन्द है, जिसके दृष्टिगत जनपद गोरखपुर, संतकबीर नगर, बांसी, मेंहदावल, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर से आने वाले वाहन जरवल रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड से होते हुये सिधौली सीतापुर- लखनऊ मार्ग एवं बहराइच गोंण्डा व श्रावस्ती से आने वाले वाहन टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट रोड होते हुये सिधौली सीतापुर लखनऊ मार्ग से गन्तव्य को जा सकेगे।

गोरखपुर, संतकबीरनगर से आने वाले वाहनों को मेंहदावल, बांसी, डुमरियागंज, उतरौला, बलरामपुर, गोण्डा से आने वाले वाहन जरवल

रोड तिराहा से वापस आकर बहराइच की ओर जाकर टिकोरा मोड़ से चहलरीघाट रोड होते हुये सिधौली, सीतापुर-लखनऊ मार्ग में

विज्ञापन

डायवर्जन किये जाने की आवश्यकता है। जनपद कानपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को कानपुर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज,

विज्ञापन 2

गोसाईगंज, चांद सराय से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर डायवर्ट किया गया हैं।

विज्ञापन 3

बलरामपुर, बहराइच, गोण्डा, श्रावस्ती, से अयोध्या होकर लखनऊ जाने वाले वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलरीघाट रोड होते हुये सिधौली सीतापुर-लखनऊ मार्ग डायवर्ट किया गया है।

विज्ञापन 4

लखनऊ से बाराबंकी की ओर से आने वाले हल्के वाहनों को रामनगर, बाराबंकी से चौकाघाट, जरवल रोड, कर्नलगंज से होते हुए गन्तव्य को जा सकेगे।

विज्ञापन 5

लखनऊ से बाराबंकी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को लखनऊ से ही पूर्वाचंल एक्प्रेस-वे से हो करके अपने गन्तव्य को जा सकेगें। बाराबंकी से अयोध्या की ओर आने वाले सभी वाहनों को भिटरिया (रामसनेही घाट) से असन्द्रा होते हुए हैदरगढ़ से पूर्वाचंल एक्प्रेस-वे से हो करके गन्तव्य को जा सकेगे।

नोट- जनपद बाराबंकी से जनपद अयोध्या की ओर विभिन्न जनपद से आने वाले मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, डी०सी०एम० ट्रैक्टर का डायवर्जन किया गया है।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button