गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपये के इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपये के इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा बरामद-
रिपोर्ट:-शमीम
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना सतरिख पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 442/2023 धारा 3(1) यू०पी० गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त मुकेश कुमार तिवारी पुत्र बलदेव तिवारी निवासी पूरे लादी तिवारी समरथपुर थाना बल्दीराय जनपद सुल्तानपुर को दिनांक 13.04.2024 को ग्राम मंजीठा के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना सतरिख पर मु0अ0सं0 181/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।




