थाना बड्डूपुर पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण कर दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट :-शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पर दिनांक 08.06.2025 को थाना बड्डूपुर पुलिस व स्वाट सर्विलांस
टीम ने मैनुअल इंटेलीजेन्स व डिजिटल डेटा के आधार पर चोरी की 02 घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोरों को
।. मंगल उर्फ राजू पुत्र काशीराम 2. जियालाल उर्फ मनोज निषाद पुत्र मुन्नालाल निवासीगण कन्दौली थाना फखरपुर जनपद बहराइच को रहिलामऊ पुल, ग्राम सदरापुर से किया गिरफ्तार। चोरों के कब्जे से चोरी किये गये जेवरात, 14960/-रुपये नकद, साड़ी, पिपरमिन्ट तेल, चोरी करने के उपकरण, एक अवैध तमंचा मय दो जिन्दा कारतूस 12 बोर व घटना में प्रयुक्त एक वाहन मारूति-800 कार यूपी 32 सी 1260 बरामद किया। जिस सम्बन्ध में थाना बड्डूपुर पर मुकदमा संख्या 184/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम मंगल पंजीकृत किया गया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा जनपद बाराबंकी के आस-पास के जनपदों में बरामद वाहन से घूम-फिर कर रेकी करते हुए चोरी की घटना को अंजाम देते है व चोरी किए गए सामान को बेचकर प्राप्त रूपयों को ऐशोआराम में खर्च करते है। अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथी रामतेज उर्फ सुनील के साथ मिलकर करीब 10-12 दिन पूर्व थाना बड्डूपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम शैलीकीरतपुर में व करीब 15 दिन पूर्व जमुआ गांव में चोरी करना स्वीकार किया गया। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है।




