6 साल की माशूम बच्ची को बहाने से घर बुला कर शराबी युवक ने किया दुष्कर्म मुकदमा दर्ज।

रिपोर्ट :- शिवा वर्मा (सम्पादक)
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया सामने।
बुधवार दोपहर छह साल की मासूम बच्ची पड़ोसी युवक आनंद उर्फ सोनू की पुत्री के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आनंद बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला।
खून से लथपथ बच्ची जब किसी तरह अपने घर पहुंची तो खून देखकर उसकी दादी सन्न रह गईं।
शाम को खेत से वापस आए पिता के पूछने पर मासूम बच्ची ने उन्हें आनंद द्वारा की गई घिनौनी हरकत के बारे में बताया। जिसके बाद बच्ची को लेकर फतेहपुर कोतवाली पहुंचे पिता की तहरीर पर पुलिस ने आनंद के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने दुष्कर्म की शिकार बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी आनंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय युवक शराब पिये हुए था।
आनंद नाम के युवक ने जिस मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। उस बच्ची की मां का कोरोना काल में देहांत हो गया था। बिन मां की बच्ची को उसकी दादी ही पाल पोस रही थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।



