धूमधाम से मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस डीएफ़ओ के साथ कुँवर मोनू भास्कर ने किया वृक्षारोपण

रिपोर्ट:-शमीम
रामनगर बाराबंकी । विश्वपर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत लोधौरा ग्राम बखारेपुर स्थित दाता साईं मंदिर पर समाजसेवी/पर्यावरण प्रेमी नाम से रामनगर में चर्चित और हज़ारो की संख्या में वृक्ष रोपित कर वितरण कर रहे महादेवा निवासी कुँवर मोनू भास्कर के संयोजन व यूनियन इंटर कालेज रामनगर के एनसीसी के छात्रो द्वारा स्वागत किया गया । 
तत्पश्चात् प्रभागीय वन अधिकारी आकाश बधावन द्वारा वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ वृक्षारोपण किया गया व समस्त ग्रामवसियो को पर्यावरण को दूषित होने से कैसे बचाया जाये व ज़्यादा से ज़्यादा पौधारोपण करके के लिए जागरुक किया गया । 
इस अवसर पर यूनियन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कमलेश सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री पीके सिंह,उपक्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित श्रीवास्तव ,क्षेत्रीय वन अधिकारी अवनीश द्विवेदी, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र, महेंद्र, महेश वनरक्षक पंडित गोविंद शास्त्री राजेश यादव कुंदन यादव सूरज यादव अरविंद कुमार निसार अहमद शेखर राज रितेश सिंह शिवराम यादव भारी संख्या में छात्र व ग्रामवासी उपस्थित रहे.




