
रिपोर्ट :- आकांक्षा वर्मा।
थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का 01 इनामियां अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा बरामद।
बाराबंकी थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा संख्या- 755/2023 धारा 3(1) यू०पी० गैंगस्टर एक्ट में वांछित 20 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त आरिफ पुत्र कयूम निवासी कुरैशी मोहल्ला लालापुर रोड देवा थाना देवा जनपद बाराबंकी को दिनांक 20.03.2024 को रघई मोड पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा संख्या- 273/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट एक्ट पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 20,000 रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5




