संत जेवियर स्कूल मुण्डली का वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, प्रेरणादायक संदेश व अनुशासन का पालन करें बच्चे । (विधायक)

रिपोर्ट:- उज्जवल कुमार
साहिबगंज। (झारखंड) संत जेवियर स्कूल मुण्डली का गुरुवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि राजमहल विधायक एमटी राजा और विशिष्ठ अतिथि संत जेवियर स्कूल सहिबगंज के प्राचार्य आदरणीय फादर अरुल डोस एसजे शामिल हुए ,दोनों ही अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि का स्वागत साल ओढ़कर और पौधा देकर किया गया. विधायक ने कहा कि राजमहल क्षेत्र में संत जेवियर्स संस्थान बेहतर शिक्षा, अनुशासन व प्रेरणादायक संदेश दे रहे हैं। इसे बच्चों को जीवन में पालन करने की आवश्यकता है। अभिभावक भी इसका ध्यान रखें।इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम में प्रेयर डांस, वेलकम संग ,डांस ,नाटक ,रैम्स डांस ,भाषण सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में अग्रसर है। मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल सिस्टर लीना, विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, विकास यादव, आशीष मंडल, मो मकसुद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




