Advertisement
अब तकअभी तकउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कोविड-19 के नियमों का पालन करतें हुए मनायें त्योहार – जिलाधिकारी

त्योहारों में शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की नजर – पुलिस अधीक्षक

सिद्धार्थनगर-ब्यूरो चीफ विजय पाल चतुर्वेदी

शोहरतगढ थाने में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुईं। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की इस दौरान जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आगामी त्यौहारों के बारे में बताया कि सभी लोग सोशल डिस्टेंसिग का पालन करतें हुए। त्योहार मनायें। क्योंकि कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन बढता ही चला जा रहा है। इससे बचने के लिए लिये सोशल डिस्टेंस का पालन करना आवश्यक है। बिना अनुमति के मूर्ति स्थापित नहीं करनी होगी। इसके लिए अपने तहसील के उपजिलाधिकारी से लेनी होगी अनुमति। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि सभी लोग त्योहार आपसी भाई चारे के साथ किसी तरह की समस्या होने पर तत्काल प्रशासनिक अधिकारी को सूचित करें। किसी भी तरह की उतडंता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। शरारती तत्वों पर रहेगी पुलिस की निगाहें। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि /हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने भी अपने विचार रखें। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार रस्तोगी , क्षेत्राधिकारी राणा महेंद्र प्रताप सिंह,थानाध्यक्ष राम आशीष यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पाण्डेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्रेश चौरसिया, समाज सेवी अभय प्रताप सिंह, हियुवा जिला महामंत्री अजय प्रताप सिंह,समाजसेवी अभय प्रताप सिंह, संजय कसौधन, सभासद प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सभासद मनोज गुप्ता,सभासद अफसर अंसारी, सभासद नियाज अहमद, सभासद डाॅ राजकुमार,सभासद अवधेश आर्या,अलताफ हुसैन, शिवचंद्र भारती,राजेश कुमार आर्या,विरेन्द्र गुप्ता,विष्णु प्रताप सिंह, अरविन्द अग्रहरी,विष्णु देव तिवारी,आदि लोग मौजूद रहें।

advertisement

UP BREAKING NEWS

UP BREAKING NEWS is a National news portal based in Barabanki, India, with a special focus on Uttar Pradesh. We reach netizens throughout the globe – anywhere, anytime on your laptop, tablet and mobile – in just one touch. It brings a beautiful blend of text, audio and video on Politics, National, International, Bureaucracy, Sports, Business, Health, Education, Food, Travel, Lifestyle, Entertainment, Wheels, and Gadgets. Founded in 2017, by a young journalist Shiva Verma. It particularly feeds the needs of the youth, courageous and confident India. Our motto is: Fast, Fair and Fearless.

Related Articles

Back to top button